आख़िर क्यों बंद हुई Kawasaki Ninja 400? बजह आई सामने
Kawasaki Ninja 400 Discontinued: जब भी हम स्पोर्ट्स बाइक की बात करते है तो Kawasaki Ninja 400 का नाम ज़रूर लिया जाता है यह भारतीय बाज़ार में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक थी जिसे Kawasaki ने अब बंद कर दिया है। स्पोर्ट्स बाइक की कैटेगरी में Kawasaki Ninja 400 युवाओं में सबसे ज़्यादा पसंद की जाती थी।
क्यों बंद हुई Kawasaki Ninja 400?
साल 2018 में Kawasaki Ninja 400 को भारतीय बाज़ार में उतारा गया था जिसकी एक्स शोरूम क़ीमत 4.69 लाख रुपए थी। अच्छी सेल्स के साथ ही यह बाइक भारत में बहुत पॉपुलर हो गई थी साल 2020 में देश में BS6 को लागू किया गया था तब इसे कुछ समय के लिए अस्थाई तौर पर बंद किया गया था जिसके बाद दौबारा 2022 से भारतीय बाज़ार में इसकी बिक्री शुरू हुई थी।
हाल ही में कंपनी ने Kawasaki Ninja 400 की सक्सेसर बाइक Kawasaki Ninja 500 लॉंच की है जो Rs 5.24 लाख की शुरुआती क़ीमत में आती है। वही kawasaki Ninja 400 को 40 हज़ार रुपये के डिस्काउंट अमाउंट के बाद 4.84 लाख पर बेची जा रही थी। इस बजह से इस बाइक की बिक्री काफ़ी कम हो गई थी जिस कारण कंपनी को इसे बंद करना पड़ा है। कंपनी ने Kawasaki Ninja 400 को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है।
Kawasaki Ninja 400 Specifications
Feature | Specification |
---|---|
2-Wheeler Type | Sports |
Engine cc (Displacement) | 399 cc |
Maximum Power | 45 HP @ 10,000 rpm |
Maximum Torque | 37 Nm @ 8,000 rpm |
Number of Cylinders | 2 |
Number of Gears | 6 |
Seat Height | 785 mm |
Ground Clearance | 140 mm |
Kerb Weight | 168 kg |
Fuel Tank Capacity | 14 litre |
ये भी पढ़ें:
- OLA इलेक्ट्रिक बाइक का डिज़ाइन पेटेंट लीक, तीन वेरिएंट में होगी लॉंच
- Bajaj CNG Bike: CNG से दौड़ेगी बजाज की नई बाइक, लॉंच डेट हुई कन्फर्म